कन्नौज, जनवरी 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। एसआईआर अभियान के तहत नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई तेजी से चल रही है। विधानसभा क्षेत्र में 35492 में कुल 30,537 नोटिस वितरित किए गए थे, जिनमें से 3,821 मतदाता उपस्थित हुए और उनकी सुनवाई पूरी की गई। यह सुनवाई मतदाता सूची में पते की मैपिंग न होने वाले मामलों को सुधारने के लिए आयोजित की जा रही है। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने अल्हनापुर स्थित अधिक नो-मैपिंग संख्या वाले बूथ पर जाकर विशेष निरीक्षण किया। यहां सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूपरानी ने सुनवाई की कार्यवाही संचालित की। एसडीएम ने पूरी प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया और सुनवाई की व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान बीएलओ तथा सुपरवाइजर भी मौजूद रहे, जिन्होंने मतदाताओं को आवश्यक सहायता प्रदान की। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नो-मैपिंग मामलों ...