हमीरपुर, फरवरी 17 -- सरीला, संवाददाता। विधानसभा राठ अंतर्गत तहसील सरीला में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 'नो मैपिंग' में चिह्नित मतदाताओं को जारी नोटिसों पर सुनवाई शुरू हो गई है। सोमवार को ग्राम ममना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार राम मोहन ने सुनवाई की। सुनवाई में ममना के 65 मतदाता उपस्थित हुए। मतदाताओं ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची समेत अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिनकी विस्तार से जांच की गई। तहसीलदार राम मोहन ने बताया कि तहसील सरीला में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत 'नो मैपिंग' में चिह्नित 10,878 मतदाताओं को 10 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा बीएलओ के माध्यम से नोटिस वितरित कराए जा रहे हैं। इसी प्रकार 'लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी' से संबंधित नोटिस भी बीएलओ के जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.