सीतामढ़ी, सितम्बर 13 -- सीतामढ़ी। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सीमा सुरक्षा, तस्करी की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। एसएसबी की 20वीं और 51वीं बटालियन के पदाधिकारी समेत पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नो-मैन्स लैंड में बचे अतिक्रमण को हटाने और जाली भारतीय मुद्रा के प्रचलन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। साइबर फ्रॉड और अवैध दूरसंचार से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई पर भी जोर दिया गया। सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले ट्रकों की नियमित जांच, चालकों के अनुज्ञप्ति सत्यापन, आधार कार्ड की जांच और जीएसटी नियमों का अनुपालन सुनिश...