नई दिल्ली, अगस्त 27 -- भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट कोलंबो में खेला जा रहा है। टीम इंडिया इस टेस्ट मैच को भी जीतने की दहलीज पर खड़ी है। भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। हालांकि पूरे मैच के दौरान भारतीय स्पिनर्स 'नो बॉल' के चलते हर किसी की नजरों में रहे। दोनों पारियों में मिलाकर टीम इंडिया के स्पिनर्स अभी तक 10 नो बॉल फेंक चुके हैं। जो 2021 से किसी भी टीम के स्पिनर्स द्वारा एक मैच में फेंकी गई तीसरी सबसे ज्यादा नो बॉल हैं। बता दें, लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी भारत का ही नाम है। भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले तो यह तक कह चुके हैं कि टेस्ट क्रिकेट में भी फ्री हिट का नियम लागू कर देना चाहिए, जिससे गेंदबाजों के जहन में डर पैदा हो। 2021 के बाद से एक टेस्ट में स्पिन अटैक द्वारा फेंकी गई सबसे ज़्यादा नो बॉल 1...