नई दिल्ली, अगस्त 30 -- भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने नो बॉल की झड़ी लगा दी थी। उनके साथ भारतीय स्पिनरों ने भी कई बार ओवरस्टेप किया। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ये चर्चा का विषय बना। सीरीज खत्म होने के बाद अब महान सुनील गावस्कर ने नो बॉल को लेकर अपनी एक अलग राय दी है। उनका मानना है कि समय आ गया है, अब गेंदबाजों को रेड बॉल क्रिकेट में लगातार नो बॉल डालने की कीमत चुकानी होगी। उन्होंने फाइन के पैसे का इस्तेमाल टीम डिनर पर खर्च करने के लिए सुझाव दिया है। सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में नो बॉल की बढ़ती समस्या को रोकने के लिए फ्री हिट लाने के सुझाव को नाकार दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि बल्लेबाजों को टेस्ट में आसानी से रन बनाने का मौका नहीं देना चाहिए। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के ब...