नो बैग दिवस पर छात्र-छात्रा बिना बस्ते के प्रसन्नता पूर्वक पहुंचे विद्यालय
हाथरस, अगस्त 8 -- हसायन। विकासखंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय इटरनी में शनिवार को 'नो बैग डे का भव्य उत्सव अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। शनिवार को बच्चे बिना बस्ते के चेहरे पर मुस्कान लिए स्कूल पहुंचे। दिन भर विद्यालय परिसर में किताबों की जगह रचनात्मकता, खेलकूद और व्यावहारिक ज्ञान की गूंज रही। उत्सव की शुरुआत शिक्षकों के मार्गदर्शन में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। बच्चों ने बिना किताब के खेल-खेल में गणित की गतिविधियां की। नो बैग डे उत्सव दस शनिवारों को मनाया जाएगा जिसमें प्रत्येक शनिवार के लिए अलग-अलग गतिविधियां जैसे खिलौने (क्ले मॉडलिंग), ओरिगामी कला के तहत कागज की नावें व हवाई जहाज बनाना। उच्च ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.