नो फ्यूल यूज डे पर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मेरठ, जून 27 -- छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव लाने के उद्देश्य से मेरठ पब्लिक स्कूल समूह की सभी शाखाओं में शनिवार को 'नो फ्यूल यूज डे' का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पैदल अथवा साइकिल से विद्यालय पहुंचकर जागरूकता का संदेश दिया। कई विद्यार्थियों ने विद्यालय बसों और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया। वहीं शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इलेक्ट्रिक वाहन अपनाकर पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों के प्रयोग को कम करने में सहयोग दिया। इस अवसर पर विद्यालय की विभिन्न शाखाओं में जागरूकता सत्र, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास और हरित भविष्य जैसे विषयों पर अपनी सोच को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.