कोडरमा, जून 23 -- कोडरमा। झुमरीतिलैया में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा बिना हेलमेट के बाइक चला रहे लोगों को भी जिला प्रशासन की टीम ने फाइन किया। जानकारी के अनुसार, इस अभियान में कुल 80 वाहन चालकों से जिला प्रशासन की ओर से जुर्माना वसूला गया। साथ ही आगे से नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...