प्रयागराज, जून 16 -- एडीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार की शाम यातायात व सिविल पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सिविल लाइंस में अभियान चलाया। सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों और अतिक्रमण करने वाले दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सुभाष चौराहे से अभियान शुरू हुआ। खदबंदा चौराहे, नवाब यूसुफ रोड, सरदार पटेल मार्ग समेत व्यस्त दस प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क पर नो-पार्किंग में 150 चारपहिया व दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। इसमें कई वाहनों को क्रेन से सिविल लाइंस थाने भी भेजा गया। इसके अलावा, आठ दुकानदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई, जिन्होंने सड़क पर अवैध कब्जा कर रखा था। एडीसीपी ने बताया कि 15 दिनों तक लगातार अभियान जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...