प्रयागराज, दिसम्बर 31 -- माघ मेला शुरू होने के पहले नगर निगम और यातायात पुलिस ने बुधवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर महात्मा गांधी मार्ग से 47 वाहनों को जब्त किया। 65 वाहनों का चालान किया। मार्ग किनारे अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त कर लिया। छिटपुट विरोध के बीच पांच घंटे चली कार्रवाई में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण करने वालों से 27 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूला गया। एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम के प्रवर्तन दल और यातायात पुलिस ने महात्मा गांधी मार्ग के होटल हर्ष, एक्सिस बैंक, सुभाष चौराहा, बिग बाजार, हनुमान मन्दिर चौराहा से मेडिकल चौराहा होते हुए पंखुड़ी गार्डेन, केपी कालेज, अलोपीबाग, मधवापुर सब्जी मंडी होकर हर्षवर्धन चौराहे तक अभियान चलाया। कई पटरी दुकानदार सामान लेकर भागने में सफल हो गए। सड़कों किनारे खड़े वाहन नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.