नो कॉस्ट, लो कॉस्ट गतिविधि बढ़ाने का निर्देश
धनबाद, जून 21 -- जिले के कई स्कूलों में नो कॉस्ट, लो कॉस्ट व प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की स्थिति अच्छी नहीं पाई गई है। 18 जून को बलियापुर प्रखंड में विभिन्न टीम की ओर से स्कूलों का अनुश्रवण किया गया। विद्यालयों में नो कॉस्ट, लो कॉस्ट के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों के क्रियान्वयन की स्थिति अच्छी नहीं पाई गई। इसपर डीसी आदित्य रंजन ने नाराजगी जताई। इस मामले में डीईओ अभिषेक झा ने सभी प्रखंडों को पत्र लिखकर कहा है कि अपने-अपने प्रखंड में सभी सरकारी विद्यालयों में नो कॉस्ट, लो कॉस्ट एवं प्रोजेक्ट इम्पैक्ट के मानकों के तहत विभिन्न गतिविधि आयोजित की जाए, ताकि विद्यालय का परिवेश एवं छात्रों की शिक्षा में सुधार हो सके। विद्यालयों के बेहतर विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत हाई कॉस्ट की राशि स्वीकृत हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.