नई दिल्ली, अगस्त 5 -- क्या आपकी सुबह भी इतनी बिजी होती है कि नाश्ता बनाने का समय ही नहीं मिलता? ऐसे में अक्सर लोग खाली पेट घर से निकल जाते हैं या फिर कुछ हल्का-फुल्का खाकर काम चला लेते हैं। लेकिन दिन की अच्छी शुरुआत के लिए पेट भरने वाला और पौष्टिक नाश्ता बहुत जरूरी है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह आसान नाश्ता आपके बहुत काम आ सकता है। इसे बनाने के लिए सुबह एक मिनट भी रसोई में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस रात में थोड़ी-सी तैयारी करें और सुबह कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट, पेट भरने वाला और पोषण से भरपूर नाश्ता तैयार मिलेगा।इस नाश्ते के लिए क्या-क्या चाहिए? एक गिलास दूध दो बड़े चम्मच चिया बीज थोड़ा-सा मखाना बादाम काजू किशमिश कटा हुआ छुहारा कुछ धागे केसर अपनी पसंद के ताजे सीजनल फल यह भी पढ़ें- ना दाल भिगोने की झंझट, ना लंबा इंतजार! श...