मेरठ, अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सेवा और राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुधार लागू किए हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु बैलेंस समाप्त होने पर घरेलू एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं की बिजली 30 दिनों तक नहीं कटेगी। इसके अतिरिक्त घरेलू एक किलोवाट से अधिक एवं दो किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को तीन दिन अथवा 200 रुपये (जो बाद में हो) तक का इमरजेंसी क्रेडिट दिया जाएगा। अन्य सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बैलेंस समाप्त होने पर तीन दिनों का इमरजेंसी क्रेडिट पीरियड मिलेगा। उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप के माध्यम से अपना बैलेंस चैक करते रहें और समय पर रिचार्ज कराएं।
नो-कट विन्डो व्यवस्था बुधवार को एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने बताया कि उपभोक्तओं की सुविधा के लिए नो-कट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.