घाटशिला, मार्च 18 -- बहरागोड़ा। मंगलवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में आगामी त्योहारों रामनवमी, ईद, सरहुल और हिंदू नव वर्ष के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीसीएलआर घाटशिला ने की। रामनवमी जुलूस के रूट और ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। प्रशासन ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। त्योहारों की भीड़ को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और सुदृढ़ सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार नायक, सीओ राजाराम सिंह मुंडा ने कई प्रकार के दिशानिर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समिति के सदस्यों ने एक स्वर में मांग की कि त्योहारों के दौरान बाजार क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.