गंगापार, मई 16 -- यमुनापार के प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर नो एंट्री के बावजूद दौड़ रहे ओवरलोड डंपरों ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से अप्पे सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद करछना पुलिस और जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मर्दापुर गंधियाव गांव के समीप शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे प्रयागराज से सवारी लेकर एक अप्पे मेजा की ओर जा रही थी। बताया गया कि चालक ने बीच सड़क पर सवारी बैठाने के लिए वाहन रोक दिया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ओवरलोड डंपर ने अप्पे में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार डंपर ने अप्पे को मारी टक्कर, सात लोग घायल टक्कर इतनी थी कि अप्पे में बैठी सवारियां सड़क पर जा गिरीं और मौके पर अफरा...