लखीसराय, जून 9 -- ​लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय शहर की सड़कों पर इन दिनों सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का सरेआम जनाजा निकाला जा रहा है। पूरा शहर एक ऐसे महाजाम के चक्रव्यूह में फंस चुका है जिससे निकलने का फिलहाल कोई रास्ता दिखाई नहीं देता। सुबह से लेकर रात तक मुख्य बाजार की सड़कें गाड़ियों के धुएं और चीखते हॉर्न के बीच कराह रही हैं। यह सिर्फ जाम नहीं है, बल्कि प्रशासनिक नाकामी का वह जीता जागता सबूत है जिसने स्थानीय जनजीवन को पूरी तरह नरक बना दिया है। ​दावा किया जाता है कि दिन के समय शहर में भारी और बड़े वाहनों की नो एंट्री है। नियम केवल एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को छूट देता है लेकिन हकीकत यह है कि मरीजों की गाड़ियां जाम में फंस रही है और क्षमता से दोगुना माल लादे ये बड़े वाहन दिन में शहर में प्रवेश कर रहे हैं。 यह भी पढ़ें- प...