औरैया, मार्च 10 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने नो-एंट्री क्षेत्र में हैवी गुड्स व्हीकल, डंपर आदि के आवागमन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई के जीएम सतवीर यादव को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर रोड साइन, चेतावनी संकेतक और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.