रामपुर, मार्च 26 -- नगर में नो एंट्री लागू होने के बावजूद भारी वाहन लगातार रामपुर-बाजपुर मार्ग पर दौड़ रहे हैं, जिससे जाम की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। अतिक्रमण और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण राहगीरों और यात्रियों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं। बुधवार को रामपुर-बाजपुर मार्ग पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन रेंगते हुए नजर आए। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी का सामना करना पड़ा।मार्ग के किनारे फुटपाथ पर ई-रिक्शा चालकों और ठेला-ठेली वालों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे सड़क संकरी हो गई है। यही कारण है कि थोड़ी सी भी यातायात बढ़ने पर जाम लगना आम बात हो गई है।उत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.