बहराइच, अप्रैल 12 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के बख्शीपुरा चांदमारी आदि इलाकों में नो एंट्री के बावजूद मिट्टी व बालू लोड ट्रैक्टर ट्रालियों के चलते लोग हलकान हैं। दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। यातायात महकमा इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे हादसे का खतरा भी बना रहता है। दरगाह थाने के बक्शीपुरा व चांदमारी मोहल्ले में यातायात नियमावली की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जबकि सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक नो एंट्री लगी हुई है। उसके बावजूद भी प्रशासन को चेतावनी देते हुए प्रतिदिन ट्रालियों से ट्रॉली भरकर मिट्टी लेकर क्षेत्र में कई जगह मिट्टी व बालू गिराई जा रही है। जबकि प्रशासन ने इन लोगों को निर्धारित समय दिया गया है। उसके बावजूद भी दोपहर हो या सुबह का हो या शाम प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों का आवागमन होता है। जिससे छोटे-छोटे बच्चे और जाम की ...