नवादा, मार्च 17 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा छोटे मालवाहक वाहनों पर लगाए गए प्रतिबंध से एक गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इस आफत के कारण नवादा के हृदय स्थली माने जाने वाले गोला रोड के व्यापारियों का धैर्य अब जवाब दे गया है। इसके विरोध में सभी कारोबारी एकजुट हो गए और गहरी नाराजगी जताई। सोमवार को स्थानीय व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस नो एंट्री के निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की है। नो इंट्री के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यह रोक जी का जंजाल बन चुकी है और कारोबार पूरी तरह से चौपट होता चला जा रहा है। हाल ही में जिला प्रशासन ने शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति से...