चाईबासा, अप्रैल 29 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा नो इंट्री आंदोलन समिति के संयोजक रमेश बालमुचू ने कहा कि आखिर किसके इसारे से नो एंट्री नहीं लगाया जा रहा है और लोगों को मौत के मुंह में धकेला जा रहा है। इसका खुलासा जल्द होगा। उन्होंने ने बताया कि चाईबासा शहर के एमडीआर 177 बाईपास सड़क पर नो एंट्री लगाने के लिए वह हर कदम उठाया जाएगा जो जनता के हित में होगा। इस न्याय यात्रा में कई सारे ऐसे पहलु हैं जिसे यात्रा के अंतिम दिन रांची में सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। जानकारी हो कि नो एंट्री की मांग को लेकर चल रहे न्याय पद यात्रा 43 डिग्री तापमान में खूंटी जिला में मंगलवार शाम को प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- हनुमंत जी की प्रतिमा का कराया गया नगर भ्रमण मंगलवार को पदयात्रा चाकी गांव से शुरू हुई, जो कि शाम को खूंटी जिला के बिंदा गांव में रात्रि विश्राम किय...