लखीसराय, जून 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में बाईपास पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। इसके बाद शहर में दोबारा नो एंट्री व्यवस्था लागू की गई, लेकिन इसके संचालन में सामने आ रही खामियों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- नो एंट्री की बदइंतजामी से लखीसराय बेहाल, गढ़ी पुल पर घंटों जाम में फंस रहे लोगयातायात प्रबंधन की खामियां अव्यवस्थित यातायात प्रबंधन के कारण शहर के कई हिस्सों में जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है, जबकि गढ़ी पुल क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार नो एंट्री के दौरान भारी वाहनों को गढ़ी पुल के समीप रोक दिया जाता है। लेकिन इन वाहनों के लिए किसी वैकल्पिक पार्किंग या प्रतीक्षा स्थल की समुचित व्यवस्था नहीं होने...