प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सहालग में भीषण जाम के बीच गुरुवार देर रात नो इंट्री में घुसे ट्रक चालक ने एतराज करने पर ट्रैफिक के सिपाही पर तलवार से हमला कर दिया। इसमें सिपाही की उंगली कट गई। साथ मौजूद यातायात कर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर नगर कोतवाली के चिलबिला से पहले सोनावा में यातायात पुलिस नो इंट्री पर से पहले ट्रक रोक रही थी। तभी हरियाणा के नंबर के दो ट्रक नो इंट्री से आगे बढ़ने लगे। हाईवे पर दोनों तरफ ट्रकों के खड़े होने से जाम लग गया। मौके पर टीआई मनोज कुमार के साथ मौजूद सिपाही अरुण मौर्य हरियाणा के नंबर के ट्रक को पीछे कराने लगे। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पुलिस जीप क्षतिग्रस्त, चार जवान घायल इसे लेकर ट्रक चालक से विवाद होने लगा। तभी अचानक ट्रक चालक ने गे...