लखनऊ, मई 11 -- मड़ियांव फैजुल्लागंज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर नो एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने की मांग के समर्थन में घैला चौकी पर लोगों ने मड़ियांव पुलिस के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया। लोगों ने बताया कि फैजुल्लागंज क्षेत्र के घैला रोड, डुडौली रोड, महर्षि नगर, श्रीनगर, आरजू नगर, इंद्रपुरी आदि प्रमुख मार्गों पर दिन भर भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे जाम लगता है। दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। घैला चौकी पर मड़ियांव पुलिस के खिलाफ सांकेतिक धरना का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने किया और कहा कि स्थानीय पुलिस की शह पर ही नो एंट्री में भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। यह भी पढ़ें- नो एंट्री में भारी वाहनों का आतंक मड़ियांव पुलिस के खिलाफ धरना डीसीपी उत्तरी को संबोधित ज्ञापन में ममता त्रिपाठी ने कहा कि भारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.