मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- मुजफ्पुरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला खाद्यान्न व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने पटना स्थित बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार चौरसिया से मिलकर नो इंट्री के नए समय से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पटना में सुबह नौ बजे से नो इंट्री लगता है, जबकि मुजफ्फरपुर में छह बजे से नो इंट्री कर दी गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक नो इंट्री लगने से बाहर से आने वाले ट्रक से माल उतार पाना मुश्किल होगा। इससे मुजफ्फरपुर ही नहीं बल्कि उत्तर बिहार का व्यापार प्रभावित होगा। राज्य व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि इसपर जल्द जरूरी पहल की जाएगी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बैरीकेडिंग में फंसा कारोबार, भड़के व्यापारी, हंगामा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...