पाकुड़, मार्च 19 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। ईद पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था एवं सुगम यातायात बनाए रखने हेतु 18 मार्च से 20 मार्च तक नो-एंट्री के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। इस अवधि में पाकुड़ शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जिसे प्रतिदिन रात्रि 12:00 बजे खोला जाएगा। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि ईद पर्व के दौरान शहर में बढ़ती भीड़-भाड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि आमजनों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने आमजनों से अपील किया कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.