चतरा, अप्रैल 27 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में सिमरिया सीओ गौरव कुमार राय के द्वारा नो इंट्री का उल्लंघन एवं रैश ड्राइविंग के आरोप में दो वाहनों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या बीआर 02 जीडी 9444 और जेएच 02 बीएक्स 3134 के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। बताया गया कि दोनों वाहन निर्धारित नो इंट्री समय में प्रवेश कर रहे थे तथा तेज व लापरवाही पूर्ण तरीके से वाहन चला रहे थे, जिससे आमजन की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो रहा था। सीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.