नोशनल इंक्रीमेंट में भेदभाव का आरोप
हल्द्वानी, अगस्त 9 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। पेंशनर्स ने प्रदेश में 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए लगभग सात हजार कार्मिकों को नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ देने में भेदभाव और टाल-मटोल करने का आरोप लगाया है। प्रभावित पेंशनर्स आगामी दो सितंबर को कार्मिक एकता मंच के बैनर तले देहरादून स्थित शहीद स्थल पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय शनिवार को आयोजित एक ऑनलाइन बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।विश्वविद्यालय महाविद्यालय पेंशनर्स परिसंघ के महासचिव प्रोफेसर अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। मंच के संस्थापक अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पांडे ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में 94 दिनों तक संघर्ष करने वाले कार्मिकों को आज अपने ही जायज सेवा लाभों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.