चाईबासा, अप्रैल 8 -- नोवामुंडी, संवाददाता। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी में गुरु तेग बहादुर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सीमा पालित द्वारा गुरु तेग बहादुर के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्चन कर किया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए और छात्र रोहित कुमार ने गुरु तेग बहादुर की जीवनी पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या सीमा पालित ने छात्र-छात्राओं को गुरु तेग बहादुर के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने नव पीढ़ी को अन्याय का विरोध करने की आवश्यकता बताई। कहा कि विभूतियों की जयंती केवल स्मरण करने के लिए नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारने के उद्देश्य से मनाई जाती है। अंत में सभी ने गुरु के प्रति श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित हो...