चाईबासा, फरवरी 12 -- नोवामुंडी। देश के विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में भारत बंद का नोवामुंडी में मिला जुला असर रहा। इसमें चाईबासा, जमशेदपुर जाने वाली बसों का आवागमन ठप रहा।जबकि निजी गाड़ियों का परिचालन जारी रहा।इसी तरह से शहर में कई दुकानदारों ने स्वतः अपनी दुकानों को बंद रखा।जबकि होटल आदि खुले रहे।नोवामुंडी के टाटा स्टील माइंस के बॉटमबीन,एलआरपी में सामान्य दिनों की तरह काम चले।कंपनी ने ऐतिहात के तौर पर सभी मजदूरों को सुबह 7 बजे के बदले 5 बजे ही एंट्री करा दिया था।वहीं सामान्य दिनों की तरह रेलवे रैक का लोडिंग और डिस्पैच चला। अभी तक नोवामुंडी में कोई बंद समर्थक नहीं दिखे न ही कहीं से भी किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.