चक्रधरपुर, जनवरी 8 -- चक्रधरपुर/जगन्नाथपुर, हिन्दुस्तान टीम झुंड से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के दो गांवों में मंगलवार रात छह लोगों की जान ले ली और छह लोगों को घायल कर दिया। इनमें से चार लोग एक ही परिवार के थे। इससे पहले इसी हाथी ने सोमवार की रात गोईलकेरा और टोंटो ने चार लोगों को मार डाला था। एक सप्ताह में यह दंतैल हाथी 16 लोगों की जान ले चुका है। बुधवार सुबह जेटेया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा। घटना के बाद से ही दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है। इस हाथी के कहर से लोग दहशत में हैं। वन विभाग की टीम हाथी का पता लगाने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे दंतैल हाथी ने नोवामुंडी प्रखंड के बवाडिया गांव के मुड़ासाईं टोला में एक ही परिवा...