चाईबासा, जून 25 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी क्षेत्र में बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा तीन खुदरा दवा दुकानों एवं एक थोक दवा दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ऐसी दवाओं की उपलब्धता एवं उनके भंडारण, क्रय-विक्रय तथा उपयोग की निगरानी करना था, जिनका दुरुपयोग नशीले पदार्थों के रूप में किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान एक खुदरा एवं एक थोक दवा दुकान में कुछ नींद की गोलियां पाई गईं। संबंधित दवाओं के क्रय, विक्रय एवं स्टॉक बैलेंस से जुड़े अभिलेखों की जांच की गई, जिसमें कोई अनियमितता नहीं पाई गई तथा सभी रिकॉर्ड संतोषजनक पाए गए। निरीक्षण के क्रम में दो दवा दुकानों के परिसर को धूल-मुक्त रखने का निर्देश दिया गया। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संबंधित अभियान के पोस्टर दुकानों में ...