नोवामुंडी में एचपीवी वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू
चाईबासा, मार्च 31 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरिपदो हेम्ब्रम की मौजूदगी में फीता काटकर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। डॉ. हरिपदो हेम्ब्रम ने कहा सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। एचपीवी वैक्सीन स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर डॉ. लखिन्द्र सुरेन,डॉ. नागमणि बेहरा, अशोक पान,गोमा सुरेन,नर्स हेलेन कुजूर,संगीता कुमारी,कुनिका कुमारी, रिंकू कुमारी,दीपक बेहरा, विकास पाट पिंगुवा, नरेश दंडपाट आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.