चाईबासा, जनवरी 12 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी पुलिस ने एक युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में महुदी स्टेशन बस्ती के युवक जगन्नाथ भाटिया को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट चलान कर दिया है। नोवामुंडी थाने में पीड़िता ने नौ जनवरी के दिन स्वजनों के साथ थाने में युवक के खिलाफ लिखित शिकायतवाद दर्ज कराई थी। उन्होंने युवक से छीनकर रखी अश्लील वीडियो वाली मोबाइल को भी पुलिस को सुपुर्द कर कार्रवाई की मांग की थी। नोवामुंडी पुलिस ने थाने में मामला आते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। बताया जाता है कि मामला प्रेम-प्रसंग से संबंधित है। जगन्नाथ भाटिया ने युवती को बदनाम करने के ख्याल से पीड़िता की अश्लील वीडियो वायरल की थी। वीडियो परिवार वाले के मोबाइल में आने के बाद मामले का खुलासा हुआ था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.