चाईबासा, अप्रैल 7 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप की अध्यक्षता में 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ और मंडल स्तर पर ध्वजारोहण, सेवा कार्य और पार्टी का झंडा लगाकर स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर को पुष्प अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में विनीत कुमार गोप, चेतन गोप, राणा बोस, ललिया दास, संजय घोष,उषा सिंकु, रामनाथ मुखी, राजा बेहरा, विकी नायक, ज्योति कुमारी, चंद्रभानु गोप समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.