चाईबासा, मार्च 29 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी के खनन इलाकों और आसपास के जंगलों में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड विचरण करते नजर आ रहा है। जंगली हाथियों ने नोवामुंडी के आबादी वाले इलाकों से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर महुदी मुंडासाई के निकट जारकासाई के जंगल को अस्थायी ठिकाना बना लिया है। जंगल में हाथियों के आने की सूचना मिलते ही शुक्रवार को रामनवमी जुलूस को छोड़कर पुलिस बल महुदी मुंडासाई की ओर चला गया। वन सुरक्षा समिति को जंगल में हाथी पहुंचने की खबर मिलते ही एक टीम जारका साई गांव पहुंचकर हाथियों की गतिविधि पर नजर रखे हुए थी। वनकर्मियों ने पर बताया कि महुदी मुंडासाई के पास जारका साई जंगल में 16 जंगली हाथियों के झुंड ने अस्थायी शरणस्थली बना रखी है। इन जंगली हाथियों के भीड़ में कई शिशु हाथी भी शामिल है। वनकर्मी ने बताया कि इसके पहले जंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.