चाईबासा, अक्टूबर 3 -- नोवामुंडी,संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नोवामुंडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नोवामुंडी कॉलेज परिसर में "महात्मा गांधी इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल" की शुरुआत की जाएगी। यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। प्राचार्य ने कहा कि प्रस्तावित विद्यालय का उद्देश्य छोटे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उ...