चाईबासा, मई 12 -- नोवामुंडी,संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा की कुलपति प्रो. डॉ. अंजलि गुप्ता के निर्देश पर नोवामुंडी कॉलेज में संबद्धता विस्तार के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को कॉलेज पहुंची। तीन सदस्यीय टीम में डॉ. पीके गुप्ता (हेड पीजी डिपार्टमेंट ऑफ एग्जाम, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा), डॉ. प्रभात कुमार सिंह (सीवीएस कम ओएसडी एग्जाम, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा) तथा डॉ. सोबित रंजन(डिपार्टमेंट ऑफ जियोलॉजी, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा) शामिल थे। टीम ने कॉलेज परिसर का विस्तृत भौतिक निरीक्षण किया तथा शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन किया。

कॉलेज का निरीक्षण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने शिक्षकों के साथ टीम को विभिन्न विभागों एवं सुविधाओं का निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान टीम ने लै...