नोवामुंडी के 136 आंगनबाड़ी केंद्र में मना बाल भोज व जन्मोत्सव
चाईबासा, जून 17 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा संचालित 136 आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावेक्षिका सापनी माई कुददा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में सामूहिक रूप से जून महीने में जन्मे बच्चों का जन्मोत्सव केक काट कर मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेष पौष्टिक भोजन तैयार कर बच्चों के बीच परोस गया। साथ ही राष्ट्रीय कृमि दिवस के मौके पर बच्चों को एल्बेंडाजोल कृमि नाशक दवा दी गई। साथ ही केंद्र में मौजूद महिलाओं को बताया गया कि मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिला को 5000 रुपये व दूसरी बार गर्भवती होने पर 6000 रुपये स्वास्थ्य और पोषण के लिए मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.