चाईबासा, जून 4 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटगढ़ पंचायत के टोंटोपोसी गांव में इमली का पेड़ मशीन से काटने के दौरान फिसल कर गिरने से 30 वर्षीय खिरोद तिरियाकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की मानें तो खिरोद तिरिया बुधवार को सुबह आठ के करीब ग्रामीण मुंडा के मकान के समीप घर बनाने के उपयोग के लिए लकड़ी के लिये पेड़ काटने गया था। इसी दौरान वह पेड़ पर चढ़कर मशीन से लकड़ी काट रहा था। तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। नीचे में लोहे का पत्थर बिखरा पड़ा था जहां गिरने के बाद उसके सर पर गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।घटना यह भी पढ़ें- इमली के पेड़ से गिरने से टोंटोपोसी गांव में व्यक्ति की मौत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नोवामुंङी टाटा स्टील हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां चिकित...