चाईबासा, मार्च 6 -- नोवामुंडी, संवाददाता । नोवामुंडी साप्ताहिक हाट प्रांगण स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को बाजार समिति अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 27 मार्च को होने वाले रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए रामनवमी आयोजन समिति का पुनर्गठन किया गया। समिति में मंगल सिंह सुरेन को रामनवमी आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर माइकल तिरिया, महासचिव अरुण कुमार गुप्ता, उप सचिव दीपक पाठक, कोषाध्यक्ष राजेश पोद्दार, उप कोषाध्यक्ष सचिन सेठ चुने गए। कार्यकारिणी में विक्की साहू, कुंदन प्रसाद, अंकज प्रसाद, अनीश ठक्कर, ननकू गुप्ता, दीपू पान, रामाकांत साहू, फिरोज प्रसाद, नीतू पुष्टि, शनि लोहार, गौतम पोद्दार, सतीश ठाकुर, श्याम कराई, रितेश्वर प्रसाद आदि को शामिल किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.