नोवामुंडी : न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने पर काम बंद कराया
चाईबासा, अप्रैल 21 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत पेटेता पंचायत में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देने पर आक्रोशित मजदूरों ने काम बंद कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पीसीसी पथ निर्माण कार्य किया गया है परंतु पिछले तीन महीना से मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर 300 रुपये मजदूरी भुगतान किया गया है। इन सभी मांगों को लेकर मजदूरों ने बैठक करते हुए 22 अप्रैल को श्रम अधीक्षक के कार्यालय चाईबासा के समक्ष उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करेंगे। जिप सदस्य मान सिंह तिरिया ने कहा कि मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- असंगठित क्षेत्र में न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल रही इसका विरोध होगा। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.