चाईबासा, जनवरी 10 -- गुवा ।शनिवार को राजीव रंजन, कमाण्डेन्ट 26वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निर्देशानुसार एफ/26वीं वाहिनी सीआरपीएफ, नोवागांव में निरीक्षक/जीडी अजीत किशोर के नेतृत्व में ग्राम नोवागांव (किरीबुरु) में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों के बीच कंबल, खेती के लिए बीज, बच्चों के लिए खेल सामग्री, स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, छाता तथा महिलाओं के लिए रसोई उपयोगी बर्तन आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक कुलविन्दर सिंह एवं सहायक उपनिरीक्षक आरके तरई भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निरीक्षक अजीत किशोर ने ग्रामीणों से नक्सलियों एवं आपराधिक तत्वों के बहकावे में नहीं आने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं जिला पुलिस क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.