नई दिल्ली, मार्च 17 -- नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर विवाद बढ़ते जा रहा है। ऐसे में मेकर्स ने इस गाने का वीडियो यूट्यूब से हटा दिया है। बता दें, इस गाने को अर्जुन जान्या, रकीब आलम और मंगली ने गाया है। इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं। वहीं इसे प्रोड्यूस केवीएन प्रोडक्शंस ने किया है। ये वही प्रोड्क्शन कम्पनी है जो यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को प्रोड्यूस कर रही है।कौन हैं रकीब आलम? 'सरके चुनर तेरी सरके' के बोल लिखने वाले रकीब आलम लिरिसिस्ट हैं। वह साउथ फिल्मों के गानों के हिंदी बोल लिखते हैं। उन्होंने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल - पार्ट 2 (2024)', 'कुली' (2025), 'कुबेरा' (2025), 'रेट्रो' (2025), 'वेट्टैयन' (2024), 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (2024), 'हाय नन्ना' (2023), 'लियो' (2023), 'कुशी' (2023), 'वाथी' (2023), 'वरिसु' ...