नई दिल्ली, मार्च 1 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। शो में अब आप देखेंगे कि तुलसी और मिहिर को साथ लाने में उनका बेटा गौतम वीरानी मदद करेगा। गौतम तुलसी को दिखाएगा कि कैसे नोयोना ने 6 साल पहले एक झूठ बोला और उसके पापा को उसकी सजा मिली। मिहिर भी गौतम के साथ तुलसी के पास जाएगा। वो तुलसी से कहेगा कि उस रात उसके और नोयोना के बीच कुछ भी नहीं हुआ था। तुलसी भी नोयोना की इस हरकत के बारे में हैरान रह जाएगी।गौतम के सामने आया नोयोना का सच गौतम ने वो वीडियो देख लिया है जिसमें ये दिख गया है कि नोयोना और मिहिर के बीच कुछ भी नहीं हुआ है। वो कहता है कि उसे अपने पापा को ये बात बतानी पड़ेगी। इधर नोयोना को भी कोई उस वीडियो को लेकर ब्लैकमेल कर रहा है। यह भी पढ़ें- वो सीरियल जिसके सेट पर हुआ था भयान...