नोयडा में सड़क किनारे अधेड़ का पड़ा मिला शव
उन्नाव, जुलाई 20 -- फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के कोड़री गांव के रहने वाले अधेड़ का रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नोयडा में सड़क किनारे शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। नोयडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोड़री गांव के रहने वाले 50 वर्षीय शिवकरन नोयडा में रहकर मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। रविवार को उनका शव नोयडा स्थित सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को मामले से अवगत कराया। जिसकी सूचना गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने कहा कि वहां जाने पर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही घटना का कारण पता चल सकेगा। इधर जानकारी मिलने पर परिजन उसका शव लेने नोयडा चले गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.