किशनगंज, दिसम्बर 15 -- किशनगंज। संवाददाता सदर थाना की पुलिस ने शनिवार की शाम रेलवे स्टेशन के समीप से मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महबूब आलम समदा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने पूर्व में भी मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ा था।कुछ दिनों पूर्व सदर थाना में मोबाइल चोरी का एक केस दर्ज हुआ था।उसी केस के अनुसंधान के दौरान पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस तकनीकी अनुसंधान के क्रम में आरोपी के पास पहुंची और पूछताछ के बाद आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।पकड़े गए आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में महबूब को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.