जमशेदपुर, मई 20 -- जमशेदपुर। कीनन स्टेडियम में खेले गए मैच में नोबेल सीसी ने अर्बन सर्विसेज को 55 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए नोबेल ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 211 रन बनाए। शरदीप सिंह भाटिया ने 58 गेंदों पर 109 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 छक्के लगे। जवाब में अर्बन सर्विसेज 20 ओवर में 156 रन ही बना सकी। नोबेल सीसी ने 55 रन से जीत दर्ज की। शरदीप सिंह भाटिया को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...