बुलंदशहर, फरवरी 28 -- डीपीबीएस कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन को याद किया। डीपीबीएस कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह के निर्देशन में आयोजित किया। रसायन विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रावती ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा किए गए "रमन प्रभाव" की खोज की स्मृति में समर्पित है। सी. वी. रमन का मानना था कि "विज्ञान जिज्ञासा से जन्म लेता है।" उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद विश्व-स्तरीय शोध किया, जो आज के विद्यार्थियों के लिए बड़ी प्रेरणा है। डॉ.जी.के.बंसल, जागृति सिंह, सुनील कुमार और रसायन विज्ञान के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.