नोबल प्राइज विनर मलाला यूसुफजई की किताब पढ़ने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का बवाल, पिटाई के बाद FIR दर्ज
अहमदाबाद, अगस्त 28 -- गुजरात के अहमदाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने एक सिविल सोसाइटी ग्रुप के सदस्यों के साथ मारपीट की है। मारपीट करने की वजह भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सिविल सोसाइटी के लोग नोबल प्राइज की विजेता पाकिस्तानी मूल की मलाला यूसुफजई की किताब पर एक प्रोग्रम कर रहे थे और उसी में उनकी किताब पढ़ी जा रही थी। इस घटना के बाद शिकायत मिलने पर अहमदाबाद पुलिस ने दो नामजद समेत 18 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के वस्त्रपुर इलाके में सिविल सोसाइटी के सदस्यों और कुछ नेताओं के साथ बजरंग दल के सदस्यों ने मारपीट की थी, जिसे लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।3 आरोपी हिरासत में इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी। शुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.